Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 28 January: दिल्ली और यूपी में बदला मौसम का मिजाज, जनवरी में गर्मी का एहसास, फरवरी में बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam 28 January: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में गर्मी का एहसासह हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 28 January: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में गर्मी का एहसासह हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके बाद फरवरी महीने के शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की धुंध छाई रह सकती है। इधर इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिससे राजधानी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

इधर उत्तर प्रदेश में भी लगातार मौसम में उलट फेर का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक यूपी में फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 31 जनवरी से यह सिलसिला शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि इस दौरान तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी। बता दें कि हिमालयी क्षेत्र को एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहे हैं। जिसका असर यूपी में भी दिखाई देगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज (28 जनवरी 2025) सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। हवाओं की गति दिन के समय महज 5 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री तक रह सकता है। 29 से 31 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 29 जनवरी को हवाओं की गति दोपहर के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में दो दिन बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 1 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। एक दो स्पैल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है। दो फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज (28 जनवरी 2025) यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा नजर आएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है की बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर और देवरिया में सुबह या देर रात के समय घना कोहरा दिखेगा। इसके अलावा अन्य जिलो में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story