Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 25 May 2024: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, इन राज्यों में बरिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 25 May 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान जारी है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 25 May 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, दिल्ली में इस दौरान लू चलने की कोई आशंका नहीं है।

अन्य राज्यों का हाल

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान के फलोदी में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल देश में दर्ज अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

'रेड' और 'येलो' अलर्ट

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रात का मौसम भी गर्म रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

चक्रवात रेमल की चेतावनी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जानकारी दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तट से टकरा सकता है। राज्य के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश देखने को मिल रही है। आईएमडी ने बताया कि यह चक्रवात अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेगा।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

अन्य राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश के आसार हैं।

दिल्ली और अन्य राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी दी है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान का पालन करें और आवश्यक एहतियात बरतें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story