Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: बारिश के बाद दिल्ली में तापमान सामान्य से कम हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। आगामी छह से सात दिनों तक इसी प्रकार का मौसम जारी रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 17 April 2024: बारिश के बाद दिल्ली में तापमान सामान्य से कम हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। आगामी छह से सात दिनों तक इसी प्रकार का मौसम जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के बारे में ताजा अपडेट जारी की है, जिसके अनुसार वीकेंड पर फिर से बारिश की संभावना है। इससे तापमान में ब्रेक लगेगा।

आज का मौसम:

  • आज, 17 अप्रैल को दिन में तेज हवाएं चलेंगी।
  • हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
  • अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री तक होगा।

18 अप्रैल का मौसम:

  • 18 अप्रैल को गर्मी थोड़ा बढ़ेगी।
  • हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे के आसपास रहेगी।
  • अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक हो सकता है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 35% से 59% तक रहा।

हरियाणा में भी बारिश की संभावना है। गुरुवार, 18 अप्रैल को पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। 21 अप्रैल को भी एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, ओले गिरने और बर्फबारी की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को दिल्ली सहित हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता के लिए, मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने औसत एक्यूआई 227 रिपोर्ट की है। द्वारका के सेक्टर-8 में एक्यूआई 308 और वजीरपुर में 317 रिपोर्ट की गई है। यहां 16 स्थानों पर गुणवत्ता बेहद खराब थी और 12 स्थानों पर यह सामान्य स्तर पर थी।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story