Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 14 May 2024: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज! 44 डिग्री पहुंचेगा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 14 May 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में विशेष गर्मी का महसूस हो रहा है। आज, यानी सोमवार को, दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 14 May 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में विशेष गर्मी का महसूस हो रहा है। आज, यानी सोमवार को, दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली में नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म माना गया है, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में पिछले तीन-चार दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ जुड़े चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है।

दिल्ली में दो दिन पहले तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। यह पश्चिमी विक्षोभ का ही प्रभाव है कि दिल्ली में दो दिन पहले तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी, लेकिन मौसम में इस बदलाव से गर्मी में कोई निजात नहीं मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में आज का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया है। मिनिमम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस) रहा।

इस समय सबसे गर्म इलाकों में शामिल हैं:

  • नजफगढ़: 43.3 डिग्री सेल्सियस
  • पीतमपुरा: 42.8 डिग्री सेल्सियस
  • स्पोर्ट्स कांप्लेक्स: 42.8 डिग्री सेल्सियस
  • मुंगेशपुर: 42.6 डिग्री सेल्सियस
  • पूसा: 42.2 डिग्री सेल्सियस
  • जफरपुर: 42 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल, यानी मंगलवार को, मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री और मिनिमम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 17 मई तक, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक तापमान का सामना हो रहा है, जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तेजी से बढ़ती गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story