Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 10 March 2024: दिल्ली-NCR में बारिश देगी दस्तक, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 10 March 2024: दिल्ली-NCR में मार्च के पहले सप्ताह में बारिश देखने को मिली। इसके बाद से लगातार कई दिनों तक मौसम में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी जारी है।

Aaj Ka Mausam 10 March 2024: दिल्ली-NCR में बारिश देगी दस्तक, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 10 March 2024: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के पहले सप्ताह में बारिश देखने को मिली। इसके बाद से लगातार कई दिनों तक मौसम में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी जारी है। इस कारण अब भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन और रात के वक्त जहां दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास हो रहा है।

वहीं दोपहर के वक्त तेज धूप निकल रही है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 13 मार्च की रात एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी हवां में नमी रहेगी, दिन के वक्त और रात के वक्त तापमान में गिरावट होगी और दोपहर के वक्त तेज धूप निकलेगी। 11 और 12 मार्च को इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम भी दिल्ली कुछ खास अलग नहीं हैा। हालांकि अब यूपी के मौसम में बदलाव होने लगा है। ठंड उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कम हो गई है। बता दें कि शुरुआती दिनों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण यूपी में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि अब मौसम में बदलाव आ चुका है।

हालांकि जानकारों की माने तो यूपी के पश्चिमी इलाकों में 11 से 14 मार्च और मैदानी इलाकों में 13 मार्च को फिर से बारिश की संभावना है। हालांकि इस बारिश के बाद ठंड का असर देखने को नहीं मिलेगा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।

बिहार का मौसम

वहीं अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां मौसम में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने यहां 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 9 मार्च से 13 मार्च तक तेज और ठंडी हवाएं चलेंगी। इस कारण लोगों को सर्दी का एहसास होगा और स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। बता दें कि फिलहाल उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम एक सा बना हुआ है। यहां सुबह और रात के वक्त जहां हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दोपहर के वक्त तेज धूप निकल रही है जो लोगों को परेशान भी कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story