Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 08 August 2024: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 08 August 2024: आज, 8 अगस्त 2024 को राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान में हल्के काले बादल छाए रह सकते हैं और रिमझिम बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 08 August 2024: आज, 8 अगस्त 2024 को राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान में हल्के काले बादल छाए रह सकते हैं और रिमझिम बारिश हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, गुजरात, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात के कई जिलों में पिछले 2 दिनों से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन 8 अगस्त से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है। आईएमडी ने गुजरात में आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है और मछुआरों को पांच दिनों तक समुद्र किनारे जाने पर रोक लगा दी है।

यूपी में बारिश का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी जारी रहेगी। इस वीकेंड पर मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर से चलने वाली तेज और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी।

बिहार और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट

बिहार और झारखंड में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story