Gold Silver Rate Today 2 June-2025: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले एक बार ये ज़रूर पढ़ लें! भोपाल-इंदौर के भाव जानकर चौंक जाएंगे आप
Gold Silver Rate Today 2 June-2025: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। भोपाल और इंदौर, मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में, सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Silver Rate Today 2 June-2025: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। भोपाल और इंदौर, मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में, सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में रेट स्थिर बने हुए हैं, जिससे निवेशकों और खरीददारों के लिए आज का दिन एक मौका बन सकता है।
भोपाल में सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव
भोपाल में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 90,000 प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है। वहीं 24 कैरेट सोना 94,500 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है। ये दरें कल यानी रविवार के मुकाबले पूरी तरह स्थिर हैं। इसका मतलब है कि पिछले 24 घंटे में कीमतों में कोई हलचल नहीं हुई है।
इंदौर में भी सोने के दाम जस के तस
भोपाल की तरह ही इंदौर में भी 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां भी 22 कैरेट सोना 90,000 और 24 कैरेट सोना 94,500 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि दोनों शहरों में आज सोने की कीमतें समान और स्थिर बनी हुई हैं।
अब बात चांदी की
भोपाल में 1 किलो चांदी 1,11,000 में मिल रही है और एक ग्राम चांदी की कीमत 111 है। ये दरें रविवार को जैसी थीं, वैसी ही बनी हुई हैं। इंदौर में भी हालात बिल्कुल वैसे ही हैं, चांदी के रेट जस के तस हैं। यहां भी 1 किलो चांदी 1,11,000 में और एक ग्राम 111 में मिल रही है। अगर आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन स्थिर रेट्स के चलते आपके लिए मुफीद हो सकता है।
कैसे पहचानें असली सोना? जानिए हॉलमार्क का मतलब
सोने की शुद्धता जांचना हर खरीदार का हक है। भारत में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क से सोने की शुद्धता तय होती है। ये नंबर शुद्धता के आधार पर होते हैं:
- 24 कैरेट सोना – 999
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
ध्यान रखें, सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है, लेकिन आमतौर पर गहनों में 22 या 18 कैरेट सोना ही उपयोग होता है। खरीदते समय हॉलमार्क ज़रूर देखें, ताकि कोई धोखा न हो।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
