Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 MAy 2025: सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हैं आज के ताज़ा रेट

Gold-Silver Price Today 28 MAy 2025: 28 मई 2025 की सुबह बाजार खुलते ही सर्राफा कारोबार में फिर हलचल मच गई। सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल और गिरावट दोनों देखने को मिलीं।

Gold-Silver Price Today 28 MAy 2025: सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हैं आज के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 MAy 2025: 28 मई 2025 की सुबह बाजार खुलते ही सर्राफा कारोबार में फिर हलचल मच गई। सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल और गिरावट दोनों देखने को मिलीं। जहां सोना कई शहरों में ₹98,000 के करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी ने ₹1.11 लाख प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने घरेलू कीमतों को ऊपर धकेल दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,152 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि चांदी ₹96,525 प्रति किलो पर बिक रही है।

पटना में सोना ₹96,000, चांदी ₹98,000 के पार

बिहार की राजधानी पटना में आज सोना-चांदी की कीमतें उपभोक्ताओं को थोड़ा चौंका सकती हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹96,000, 22 कैरेट ₹89,250 और 18 कैरेट सोना ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी ₹98,000 प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जो बीते हफ्ते की तुलना में तेज़ी को दिखाता है।

भोपाल और इंदौर में रिकॉर्ड हाई पर रेट

भोपाल में आज 24 कैरेट सोना ₹95,290 और 22 कैरेट ₹90,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बीते दिन के मुकाबले यह मामूली बढ़त मानी जा रही है। चांदी की कीमत भोपाल और इंदौर दोनों जगह ₹1,11,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है। यह दर न केवल राज्य के लिए बल्कि देशभर में एक ऊपरी स्तर की ओर इशारा करती है।

जयपुर में सोना उछला, चांदी में गिरावट

जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में ₹300 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना अब ₹98,400 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत में आज फिर ₹800 की गिरावट आई है और यह ₹99,700 प्रति किलो पर आ गई है। बीते कल चांदी ₹1000 टूटी थी, यानी लगातार गिरावट जारी है, लेकिन कीमत अब भी बेहद ऊंची है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे:

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना चांदी (₹/किलो)

  • दिल्ली ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340 ₹1,10,000
  • मुंबई ₹97,630 ₹89,490 ₹73,220 ₹1,10,000
  • चेन्नई ₹96,300 ₹89,490 ₹73,740 ₹1,09,500
  • कोलकाता ₹97,630 ₹89,490 ₹73,220 ₹1,09,000
  • लखनऊ ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340 ₹1,10,500
  • अहमदाबाद ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340 ₹1,09,800
  • चंडीगढ़ ₹97,780 ₹89,640 ₹73,340 ₹1,10,000
  • हैदराबाद ₹97,630 ₹89,490 ₹73,220 ₹1,09,500
  • जयपुर ₹98,400 ₹90,300 ₹74,100 ₹99,700
  • भोपाल ₹95,290 ₹90,750 ₹73,000 ₹1,11,000
  • इंदौर ₹95,290 ₹90,750 ₹73,000 ₹1,11,000
  • पटना ₹96,000 ₹89,250 ₹73,000 ₹98,000

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story