Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिटमेंट फैक्टर पर आगया बड़ा अपडेट, सैलरी में होगा बड़ा इजाफा!

8th Pay Commission Update: 2026 से लागू हो सकता है नया वेतन आयोग, कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने की उम्मीद।

8th Pay Commission Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिटमेंट फैक्टर पर आगया  बड़ा अपडेट, सैलरी में होगा बड़ा इजाफा!
X
By Ragib Asim

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से नए वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि सरकार इसे कब और किस रूप में लागू करती है। फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अलग-अलग स्तर पर फिटमेंट फैक्टर को लेकर बातचीत की खबरें सामने आ रही हैं। 8वें वेतन आयोग

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है

सरल भाषा में कहें तो फिटमेंट फैक्टर वही संख्या है जिसके आधार पर बेसिक सैलरी तय होती है। अभी 7th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इसी वजह से न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये तय हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 तक करने की संभावना पर चर्चा चल रही है। हालांकि यह अभी केवल प्रस्ताव और आकलन के स्तर पर है।

सैलरी पर कितना असर पड़ सकता है

अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो मौजूदा 18,000 रुपये का न्यूनतम वेतन बढ़कर करीब 26,000 रुपये से 34,500 रुपये के बीच पहुंच सकता है। यह आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं और अंतिम फैसला सरकार के हाथ में है।

8वां वेतन आयोग कब लागू हो सकता है

आमतौर पर केंद्र सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था। इसी हिसाब से 8वें वेतन आयोग के जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजट के आसपास या उसके बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।

कर्मचारियों को इससे क्या फायदा होगा

अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो फायदा सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहेगा। इसके साथ जुड़ा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और प्रोविडेंट फंड (PF) भी अपने-आप बढ़ जाएगा। यही वजह है कि जूनियर कर्मचारियों से लेकर सीनियर अधिकारियों तक सभी इस अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल हालत यही है कि सरकार की तरफ से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story