Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है महंगाई भत्ता –जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike News, 7th pay commission DA Hike: देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

7th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है महंगाई भत्ता –जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
X
By Ragib Asim

DA Hike News, 7th pay commission DA Hike: देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इससे पहले उम्मीद थी कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जा सकता है।

कितनी बढ़ सकता है DA?

  • 2% बढ़ोतरी: अगर सरकार डीए में 2% की बढ़ोतरी करती है, तो यह 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।
  • 3% बढ़ोतरी: कर्मचारी संगठनों की मांग 3% बढ़ोतरी की है, जिससे डीए 56% तक पहुंच सकता है।

सैलरी में कितना फायदा होगा?

महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में सीधा फायदा होगा।

  • अगर बेसिक सैलरी ₹18,000 है
  • 53% डीए पर: 9,540 रुपये
  • 55% डीए पर: 9,900 रुपये (360 रुपये की बढ़ोतरी)
  • 56% डीए पर: 10,080 रुपये (540 रुपये की बढ़ोतरी)

कैसे तय होता है DA?

महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को तय करने के लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का इस्तेमाल करती है। यह इंडेक्स महंगाई के स्तर को दर्शाता है। सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को डीए रिवाइज करती है, लेकिन इसका ऐलान आमतौर पर मार्च और सितंबर में होता है।

कैबिनेट बैठक में फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर डीए बढ़ता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा होगा और रिटायर्ड पेंशनर्स की पेंशन भी बढ़ेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story