Begin typing your search above and press return to search.

आपरेशनल चूक से हुई बुरकापाल नक्सली अटैक…? वॉकी-टॉकी के फ्रिक्वेंसी के चक्कर में फोर्स घुस गई नक्सलियों के मांद में, मंत्री कवासी लकमा ने माना सुरक्षा में चूक

आपरेशनल चूक से हुई बुरकापाल नक्सली अटैक…? वॉकी-टॉकी के फ्रिक्वेंसी के चक्कर में फोर्स घुस गई नक्सलियों के मांद में, मंत्री कवासी लकमा ने माना सुरक्षा में चूक
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 22 मार्च 2020। बुरकापाल नक्सली हमले में रविवार को 17 जवान शहीद हो गए। इस घटना के पीछे ऑपरेशन चूक सामने आ रही है। बताते हैं, नक्सलियों ने झांसा दिया और फोर्स उस इलाके में घुस गई, जिसे माआवादियों का गढ़ कहा जाता है।
जिस जगह पर मुठभेड़़ हुई, वह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिंतागुफा, किस्टाराम और बुरकापाल के बीच में आता है। चिंतागुफा से घटनास्थल की दूरी करीब सात किलोमीटर होगी। मुठभेड़ स्थल के पास एक उंची पहाड़ी है। उसी पहाड़ी पर नक्सलियों ने एंबुश लगाया था।
बताते हैं, बुरकापाल बेस कैंप से जैसे ही फौस निकली, नक्सलियों को मुखबिरों से पता चल गया था कि फोर्स रेडियो फ्रिक्वेंसी चेक करने वाली एपरेटस लेकर निकली है। माओवादियों ने फोर्स को ट्रेप करने के लिए पहाड़ी के एक हिस्से में वॉकी-टॉकी के साथ एक नक्सली को बिठा दिया। फोर्स को उसकी फ्रिक्वेंसी मिल गई। उसे लगा कि वॉकी-टॉकी है तो निश्चित तौर पर 40 से 50 नक्सलियों को वहां जमावड़़ा होगा। फोर्स टारगेट की ओर बढ़ी तो सिर्फ एक माओवादी दिखा। शुरूआती फायरिंग में वह पुलिस की गोली से ढेर हो गया। लेकिन, तब तक वी शेप में नक्सलियों ने अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। इसमे मौके पर ही 17 जवान शहीद हो गए।
बुरकापाल फोर्स के लिए काफी संवेदनशील एरिया माना जाता है। वहां नक्सलियों के होने की सूचना इंटेलिजेंस के पास थी। और, वह सही भी निकला। मगर आपरेशन में चूक हो गई, इसे पुलिस अधिकारी भी दबी जुबां से स्वीकार कर रहे हैं।
बुरकापाल के पास ही 2016 में पांच दिन के भीतर दो वारदात हुई थी। पहले में 25 जवान शहीद हुए थे और दूसरे में 8। तब तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रायपुर आना पड़ा था।
उधर, प्रदेश के उद्योग और आबकारी मिनिस्टर कवासी लकमा ने भी इसे सुरक्षा में चूक माना है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में माना कि आपरेशन में चूक हुई है। वरना, 17 जवान शहीद नहीं होते। शहीदों में 14 जवान बस्तर के ही हैं।

Next Story