Begin typing your search above and press return to search.

वर्ष 2021 रहा छतीसगढ़ पुलिस के लिए सफलताओं भरा, 499 नक्सली गिरफ्तार, 555 नक्सलियों ने किया सरेन्डर,चिटफंड अभियान को भी मिली सफलता

वर्ष 2021 रहा छतीसगढ़ पुलिस के लिए सफलताओं भरा, 499 नक्सली गिरफ्तार, 555 नक्सलियों ने किया सरेन्डर,चिटफंड अभियान को भी मिली सफलता
X
By NPG News

रायपुर 3 जनवरी 2021। बिता हुआ साल छतीसगढ़ पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा। नशा मुक्त राज्य के मुख्यमंत्री की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने 60 करोड़ से अधिक के मादक द्रव्यों की जब्ती की है। तो वही पड़ोसी राज्यों से होने वाली गांजे की तस्करी को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में सीसीटीवी युक्त 47 चेक पोस्ट बनाये गए हैं। एनडीपीएस एक्ट के साल भर में 1038 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे 1573 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

राज्य सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों की ठगी का शिकार हुए लोगो को राहत दिलाने के लिए चलायें गए अभियान में भी पुलिस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अभियान चला कर देश भर से चिटफंड कंपनियों के 840 डायरेक्टरों व पदाधिकारियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। चिटफंड कंपनियों की सम्पति की कुर्की कर 17 हजार से अधिक निवेशकों को 11 करोड़ 22 लाख रुपये लौटाए गए। तो वही 9 करोड़ से अधिक की सम्पति की नीलामी की प्रक्रिया जारी हैं।

मुख्यमंत्री के द्वारा 8 मार्च को अभिव्यक्ति कार्यक्रम की शुरुआत कर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बैनर, पोस्टर समेत विभिन्न्न माध्यमो से जागरूक किया जा रहा। तो वही थानों में महिला डेस्क को सुदृढ करने के लिए 200 स्कूटी उपलब्ध करवाए गए। जिससे कि अपराध घटित होने के बाद घटन्स स्थल परर त्वरित रूप से पहुँचा जा सके और अपराध के विवेचना में भी सहयोग हो सकें। तृतीय लिंग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 13 तृतीय लिंग के अभ्यर्थियों का चयन आरक्षक के पद पर किया गया हैं।

गुम हुए बच्चों को खोजने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चला कर देश के। विभिन्न राज्यो से 317 बालक व 2101 बालिकाओं को ढूढ़ कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो दिन पहले दिनांक 1 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा अभिव्यक्ति सुरक्षा एप का लोकार्पण किया गया हैं। जिसमे एक बटन प्रेस करने पर पीड़िता तक तत्कालीक रूप से मदद के लिए पुलिस पहुँच जाएगी। इस एप के माध्यम से कही से भी पीड़िताओं द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं।

मिले राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड:-

फ़ॉरेंसिक के मामलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते एनसीआरबी ने छतीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर के दूसरे नम्बर के पुरस्कार देने की घोषणा की। कोरोना की दूसरी लहर में छतीसगढ़ पुलिस का चेहरा भी सामने आया। मजदूरों व पलायन कर रहे श्रमिको के लिए पुलिस ने भोजन व वाहन की व्यवस्था की। रायगढ़ के तत्कालीन एसपी संतोष सिंह ने कोरोना के प्रथम चरण में हेल्प डेस्क के माध्यम से एक लाख व द्वितीय चरण में 40 हजार फूड पैकेट्स बाँटे। इसके अलावा 12 37 हजार मास्क बाँटे। इसके लिए अमेरिका की संस्था इंटनेशनल एसोसिएशन ऑफ चिप्स ऑफ पुलिस द्वारा iacp अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

नक्सल मोर्चे पर भी मिली उपलब्धियां:-

गत वर्ष पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में भी बड़ी सफलता मिली। 499 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली तो वही 555 नक्सलियों द्वारा आत्मसमपर्ण किया गया। नक्सल क्षेत्रो में 4 नवीन थाने व 16 नवीन कैम्प खोले गए। नवीन कैम्पो के पास ही पीडीएस दुकान खोले गए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। 30 वर्षो से बन्द राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -5 "पल्ली-बारसूर एक्सिस" व "अरनपुर- जगरगुंडा एक्सिस" को पुनः कनेक्ट कर कार्य प्रगति पर हैं। संचार साधनों को सुगम बनाने के लिए प्रथम चरण में 525 मोबाईल टावर व द्वितीय चरण में 971 फोर जी टॉवरो की स्थापना की जा रही हैं। जनता से मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा- बोली गोंडी,हल्बी भतरी सिख कर नक्सल क्षेत्रो में पुलिसिंग की जा रहीं हैं।

अंदरुनी थानों में 45 नाईट लैंडिंग कैम्पों की स्वीकृति मिली जिसमे 32 पूरे हो गए तो वही 13 का निर्माण कार्य जारी हैं। पुलिस थानों को सुदृढ करने के लिए 75 थाना भवनों का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में पूरा किया जा चुका हैं। तो वही 63 थानो का निर्माण कार्य चल रहा हैं।

Next Story