कौन हैं IPS सुनील नायक और क्यों गिरफ्तार करने पटना पहुंची आंध्र पुलिस, जानें पूरा मामला
IPS Sunil Nayak Arrest: पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जानिए कौन हैं IPS सुनील नायक और क्यों आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची? हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक। केस की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

Sunil Kumar Nayak Arrested: 23 फरवरी 2026, बिहार के पटना जिले से ऐसी खबर सामने आयी है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूर्व सांसद कनुमुरु रघु रामा कृष्णा राजू के कस्टडी में प्रताड़ना के मामले में पुलिस सुनील नायक को गिरफ्तार कर ले गयी है.
2005 बैच के IPS अधिकारी सुनील कुमार नायक को आंध्रप्रदेश पुलिस ने हत्या के प्रयास गिरफ्तार किया है. आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम सुबह 6 बजे शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर पहुंची. टीम उन्हें अपने साथ ले गयी है. उनसे पूछताछ की आकर रही है. पुलिस उनके ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी जिसके बाद अफसर को आंध्रप्रदेश ले जाया जाएगा.
आईपीएस सुनील कुमार क्यों हुए गिरफ्तार
मामला साल 2021 है. आंध्र प्रदेश के के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है. के रघुराम कृष्णा राजू नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और आंध्र प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष है. आंध्र प्रदेश में डेपुटेशन पर CID के डीआईजी रहने के दौरान आईपीएस सुनील कुमार नायक टीडीपी नेता रघुराम कृष्णा राजू को तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी करने के आरोप में हिरासत में लिया था. उस समय रघुराम कृष्णा YSRCP से सांसद थे.
आईपीएस पर क्या आरोप है
आरोप था कि हिरासत के दौरान CID के टीम ने रघुराम कृष्णा उन्हें प्रताड़ित किया था. उनके साथ मारपीट की थी. उन्हें दवाइयां भी नहीं दी गईं. इतना ही नहीं जबरन घसीटा भी गया. इस मामले में गुंटूर पुलिस में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, आईपीएस सुनील कुमार नायक और आईपीएस पीएसआर सीतारमंजनेयुलु समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया. आईपीएस सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत केस दर्ज हुआ. इस मामले में सुनील कुमार नायक ने कोर्ट में स्टे याचिका दायर की थी. लेकिन अब उनकी जमानत याचिका रद्द हो गयी है.
कौन है आईपीएस सुनील कुमार नायक
आईपीएस सुनील कुमार नायक 2005 बैच के बिहार कैडर के अफसर हैं. वर्तमान में वो फायर विभाग के आईजी के पद पर पोस्टेड हैं. वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले हैं. आईपीएस सुनील कुमार नायक कई बड़े पदों पर सेवा दे चुके हैं. साल 2019 से 2023 तक वो केंद्र प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश में थे. तीन साल तक वो आंध्र प्रदेश में रहे. इस दौरान उन्होंने सीआईडी (CID) DIG की जिम्मेदारी संभाली. साल 2024 में वो अपने मूल कैडर बिहार लौट आए. जिसके बाद वो फायर विभाग पोस्टेड हैं.
