Begin typing your search above and press return to search.

कौन है आईपीएस अदिति सिंह? जिसने 45 दिन में ली 24 छुट्टियां, परेशान होकर DGP ने लिया ये एक्शन

IPS Aditi Singh: 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने 46 दिन में ली 24 छुट्टियां ली. वे 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 24 दिन तक छुट्टी पर रहीं. जिस वजह से DGP ने उनकी जिम्मेदारी उनके जूनियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया को सौंप दी है.

IPS Aditi Singh
X

इमेज- इंटरनेट, एडिट - NPG

By Neha Yadav

IPS Aditi Singh: इन दिनों हिमाचल प्रदेश आईपीएस अधिकारी काफी चर्चा में हैं. बात आईपीएस अदिति सिंह की हो रही है. 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने इतनी छुटियाँ ली कि उनका चार्ज एक जूनियर अधिकारी को सौंप दिया गया है. ब्रह्म दास भाटिया अब उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे.

जूनियर अधिकारी को मिली आईपीएस की जिम्मेदारी

राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, धर्मशाला की एसपी अदिति सिंह की जिम्मेदारियां अब उनके जूनियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया संभालेंगे. साथ ही अदिति सिंह की मौजूदगी में भी ब्रह्म दास भाटिया उनके साथ काम करेंगे और जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे प्रशासनिक काम काज पर प्रभाव् नहीं पड़ेगा.

DGP ने क्यों लिया ये फैसला

2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह बार बार छुट्टी ले रही थी. वो हर कुछ दिन में अवकाश की अर्जी डालकर छुट्टी पर चली जाते थीं. जिस वजह से कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ रहा था. कई सारे काम रुके हुए थे. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

कितने अवकाश लिए

जारी आदेश के साथ आईपीएस अदिति सिंह की छुट्टियों का पूरा विवरण भी दिया गया है. जिसके अनुसार, अदिति सिंह ने 46 दिन में ली 24 छुट्टियां ली. वे 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 24 दिन तक छुट्टी पर रहीं.

आईपीएस अदिति ने छुट्टियाँ क्यों ली

8 से 11 जनवरी तक दो दिन का आकस्मिक अवकाश और दो दिन का मेडिकल लिव लिया. 12 जनवरी को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया. 16 से 19 जनवरी तक 3 दिन का आकस्मिक अवकाश और 1 दिन का मेडिकल लिव रहा, 8 फरवरी से 22 फरवरी तक 13 दिन के अर्जित और 2 दिन मेडिकल लिव की छुट्टी, 8 से 10 दिसंबर 2025 तक नैनीताल स्थित डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में मिड-करियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी ली.

कौन है आईपीएस अदिति सिंह

नाम: आईपीएस अदिति सिंह (IPS Aditi Singh)

बैच: 2021 बैच, हिमाचल प्रदेश कैडर

मूल निवास: मेरठ, उत्तर प्रदेश

वर्तमान पद: स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो एसपी

अदिति सिंह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी है. अदिति सिंह वर्तमान में धर्मशाला में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसवी&एसीबी) के एसपी के पद पर तैनात हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं. उनके पिता संजीव सिंह डॉक्टर हैं. वहीँ, माँ कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक रह चुकी है.

उन्होंने अपनी स्कूली पढाई सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल से की है. उसके बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने लगी. कोविड के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की. साल 2021 में पहले ही अटेम्प्ट में एग्जाम क्रैक कर लिया. और 679वीं रैंक हासिल करके आईपीएस बन गयी. वह सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एसडीपीओ पर तैनात थी. उसके बाद धर्मशाला में एडिशनल SP की जिम्मेदारी मिली. वहीँ, 5 नवंबर 2024 में उनकी पोस्टिंग स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसवी&एसीबी) के एसपी के पद पर हुई.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story