कौन है आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, World Book ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुके नाम,
IPS Padma Vilochan Shukla: मध्यप्रदेश के आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला को बड़वानी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. मध्य प्रदेश कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है. आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला 2016 बैच के राज्य पुलिस सेवा से प्रमोट हुए अफसर हैं. वे राज्य में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं. पद्म विलोचन पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.

IPS Padma Vilochan Shukla: मध्यप्रदेश के आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला को बड़वानी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. मध्य प्रदेश कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक़, बड़वानी पुलिस अधीक्षक का पद एक महीने से खाली था. पूर्व आईपीएस धीरज बब्बर इस पद पर तैनात थे. 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे. तब से यह खाली था. प्रभारी पुलिस अधीक्षक इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, अब आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला को बड़वानी SP बनाया गया है. वर्तमान में पद्म विलोचन शासकीय रेलवे पुलिस इंदौर में पुलिस अधीक्षक (SP Rail) के पद पर तैनात थे.
आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला 2016 बैच के राज्य पुलिस सेवा से प्रमोट हुए अफसर हैं. वे राज्य में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं. पद्म विलोचन पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा उनका वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में भी दर्ज है. तो चलिए जानते हैं आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला के बारे में...
आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला कौन है?
नाम- पद्म विलोचन शुक्ला (Padma Vilochan Shukla)
जन्म- 7 दिसंबर 1969
बैच- 1996 बैच, मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा
प्रमोशन- 2016, भारतीय पुलिस सेवा
मूल निवासी- मध्यप्रदेश
जन्म और करियर
आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. उनका जन्म 7 दिसंबर 1969 को हुआ. पद्म विलोचन ने मास्टर की पढाई के बाद राज्य पुलिस सेवा की तैयारी की. 1996 बैच मे उन्हें सफलता मिली. साल 1996 में उनका प्रमोशन हुआ और आईपीएस बन गए.
कौन कौन से पद पर रहे
मध्यप्रदेश में वे कई पदों पर रहे, झाबुआ के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दी, भोपाल में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात) की जिम्मेदारी संभाली. रेलवे पुलिस इंदौर में पुलिस अधीक्षक (SP Rail) के पद पर रहे. वह अपने कार्यप्रणाली के कारण जानते हैं.
World Book of Records में नाम दर्ज
उनके द्वारा चलाई गयी इंदौर रेल पुलिस की ‘हमारी सवारी-भरोसे वाली' और ‘पटरी की पाठशाला' अभियान चलाया. जिसके तहत रेलवे ट्रैक किनारे रहने वाले लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए. साथ ही QR कोड आधारित ऑटो चालक सत्यापन प्रणाली शुरू की गयी. जिससे QR स्कैन कर ड्राइवर की पहचान की जा सकती है. अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली. जिसके लिए उन्हें World Book of Records ने Certificate of Excellence से नवाजा.
झाबुआ में "3डी अभियान" शुरू किया था. जिसके तहत डीजे, शराब और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के कार्यक्रम आयोजित किये गए. वहीँ अब उन्हें बड़वानी पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.
