Begin typing your search above and press return to search.

जब एसएसपी मिट्टी के दिए खरीदने पहुंचे मार्केट....स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर, लिया मार्केट का जायजा

जब एसएसपी मिट्टी के दिए खरीदने पहुंचे मार्केट....स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर, लिया मार्केट का जायजा
X
By NPG News

दुर्ग 3 नवम्बर 2021। दुर्ग पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं, लेकिन दीपावली के मौके पर जनता और दुकानदारों के प्रति पुलिस का नरम स्वाभाव भी देखने को मिला है। दरअसल आज शाम दुर्ग एसएसपी खुद बाजार का निरीक्षण कर दुकान लगाने वाले और मिट्टी के दिये बनाने वाले कुम्हारों से चर्चा की। साथ ही सड़क किनारे मिट्टी के दिए बेच रही एक महिला से दिया खरीद कर मिसाल भी पेश की। दिए खरीदते हुए एसएसपी ने आम लोगों से मिट्टी के दिये खरीदने की अपील की।

बता दें त्यौहार को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार एक्टिव है। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा कि यदि कोई भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक रक्षित निरीक्षक नीलेश द्विवेदी सहित थाना प्रभारी दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव के द्वारा भी स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी/गोबर के लिए खरीद कर उनका मनोबल बढ़ाया।




Next Story