Begin typing your search above and press return to search.

एक साथ 19 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, 13 जिलों SP - DC बदलें, देखिये पूरी लिस्ट

West Bengal IPS Transfer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राज्य में फेरबदल जारी है. मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के 19 अफसरों का तबादला हुआ है. चुनाव आयोग ने एडीजी-आईजीपी रैंक के अफसर का तबादला कर दिया है.

West Bengal IPS Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

West Bengal IPS Transfer: 17 मार्च 2026, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राज्य में फेरबदल जारी है. सोमवार को जहाँ पश्चिम बंगाल के डीजीपी और पुलिस कमिश्नर हुआ था. वहीँ आज मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के 19 अफसरों का तबादला हुआ है. चुनाव आयोग ने एडीजी-आईजीपी रैंक के अफसर का तबादला कर दिया है.

कितने अफसरों का हुआ तबादला

तबादले को लेकर इलेक्शन कमीशन लिस्ट जारी की है. जिसके अनुसार, 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस कमिश्नर को को हटाया गया है. उनके जगह नए अफसरों की नियुक्ति की गयी है. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर में नए पुलिस आयुक्त भी तैनात किये गए हैं.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

आईपीएस पुष्पा को बारासात का SP नियुक्त किया गया है.

आईपीएस जसप्रीत सिंह को कूचबिहार का SP बनाया गया है.

आईपीएस सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम का SP नियुक्त किया गया है.

आईपीएस राकेश सिंह को इस्लामपुर के SP की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस कुमार सनी राज को हुगली रूरल SP की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस इशानी पॉल को डायमंड हार्बर का SP नियुक्त किया गया है.

आईपीएस सचिन को मुर्शिदाबाद का SP नियुक्त किया गया है.

अलकनंदा भोवाल को बशीरहाट का SP नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अनुपम सिंह को SP, मालदा की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस अंगशुमान साहा SP, पूर्व मेदिनीपुर के पद पर तैनात किये गए है.

आईपीएस येलवाड़ श्रीकांत जगन्नाथराव को सेंट्रल डिवीज़न, कोलकाता का DC बनाया गया है.

आईपीएस सुरिंदर सिंह को SP, जंगीपुर की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस पापिया सुल्ताना को पश्चिम मेदिनीपुर का SP बनाया गया है.

देखिये लिस्ट





Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story