Begin typing your search above and press return to search.

13 IAS के बाद आईपीएस अफसरों का तबादला, 5 नए DIG की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal IPS Transfer: बुधवार को एक बार फिर 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं. तबादले को लेकर निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, डीआईजी (DIG) रैंक के पांच वरिष्ठ आईपीएस का तबादला किया गया है. नए अफसरों की नियुक्ति की गयी है.

West Bengal IPS Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

West Bengal IPS Transfer: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Election Commission of India) की तारीखों के ऐलान के बाद लगातार फ़ेरबदल किये जा रहे हैं. अब तक मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का तबादला किया गया है. वहीँ, बुधवार को एक बार फिर 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं.

5 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

तबादले को लेकर निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, डीआईजी (DIG) रैंक के पांच वरिष्ठ आईपीएस का तबादला किया गया है. नए अफसरों की नियुक्ति की गयी है. आईपीएस राठौड़ अमित कुमार भरत, अजीत सिंह यादव, श्रीहरि पांडे, कंकर प्रसाद बारुई और अंजली सिंह को नई नियुक्ति मिली है.

किस अफसर को कहाँ की जिम्मेदारी मिली

आईपीएस अमित कुमार राठौड़ (IPS Amit Kumar Rathod) को रायगंज रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अजीत सिंह यादव (IPS Ajit Singh Yadav) को मुर्शिदाबाद का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस श्रीहरि पांडे (IPS Shrihari Pandey) को बर्द्धमान रेंज डीआईजी बनाया गया है.

आईपीएस कंकर प्रसाद बर्मन (IPS Kankar Prasad Barman) को प्रेसिडेंसी रेंज के डीआईजी की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस अंजलि सिंह (IPS Anjali Singh) को जलपाईगुड़ी रेंज का डीआईजी बनाया गया है.

13 अधिकारियों का तबादला

बुधवार को निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला किया था. कई जिलो के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) अधिकारी बदले गए. 11 जिलों में नए DM की नियुक्ति की गयी. कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्वी बर्धमान, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर, कोलकाता उत्तर में नए डीएम-सह-डीईओ की नियुक्ति की गयी है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story