Begin typing your search above and press return to search.

Uttarakhand Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत 11 अफसरों के तबादले, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Uttarakhand Transfer News: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 11 अधिकारियों का तबादला किया गया (Uttarakhand Transfer News) है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों और राज्य सिविल सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला हुआ है.

Uttarakhand Transfer News
X

Uttarakhand Transfer News

By Neha Yadav

Uttarakhand IAS - PCS Transfer: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 11 अधिकारियों का तबादला किया गया (Uttarakhand Transfer News) है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों और राज्य सिविल सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इतना ही नहीं सचिवालय सेवा के दो अफसर का ट्रांसफर हुआ है.

उत्तराखंड आईएएस तबादला- Uttarakhand IAS - PCS Transfer

तबादले को लेकर कार्मिक एवम सतर्कता विभाग ने अधिसूचना जारी (Uttarakhand IAS - PCS Transfer List) कर दी है. जिसके अनुसार, कई अफसरों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. रुद्रप्रयाग का कलेक्टर बदला गया है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहे आईएएस प्रतीक जैन को विवाद के बाद हटाया गया है.

आईएएस विशाल मिश्रा (IAS Vishal Mishra) को रुद्रप्रयाग का बनाया गया है.

आईएएस प्रतीक जैन (IAS Prateek Jain) को प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है.

2016 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार (IAS officer Saurabh Gaharwar) को अपर सचिव उद्योग और निर्देशक राजकीय मुद्रणालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आईएएस संजय कुमार (IAS Sanjay Kumar) से निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है.

2016 बैच के आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी (IAS Narendra Singh Bhandari) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के साथ निर्देशक सेवा आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है.

आईएएस विनोद गिरि गोस्वामी (IAS Vinod Giri Goswami) को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

उत्तराखंड तबादला सूची- Uttarakhand IAS - PCS Transfer List

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story