UPSC Prelims Exam: UPSC प्रिलिम्स परीक्षा के लिए ये आईएएस अधिकारी बनाए गए पर्यवेक्षक, देखिए आदेश

UPSC Prelims Exam: UPSC प्रिलिम्स परीक्षा के लिए ये आईएएस अधिकारी बनाए गए पर्यवेक्षक, देखिए आदेश
X
UPSC Prelims Exam: राज्य सरकार ने यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा के लिए तीन आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।

UPSC Prelims Exam: रायपुर। यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा के लिए आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा 25 मई रविवार को रायपुर और बिलासपुर के केंद्रों में आयोजित होना है। रायपुर केंद्रों पर परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में आयुक्त रायपुर संभाग महादेव कावरे, और बिलासपुर केंद्रों के लिए आईएएस प्रियंका शुक्ला व सुनील कुमार जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नीचे देखें आदेश...

''सचिव, संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाऊस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली से प्राप्त अर्धशासकीय पत्र क्र. 29/11(2)/2025-EIA(I) दिनांक 09/05/2025 के अनुक्रम में दिनांक 25.05.2025 को आयोजित होने वाली आगामी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के लिए रायपुर केंद्रों पर परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में महादेव कावरे, आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर और डॉ. प्रियंका शुक्ला, आयुक्त सह. निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं व अतिरिक्त प्रभार एमडी. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं बिलासपुर केंद्रों पर परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में सुनील कुमार जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर को नामांकित किया जाता हैं।''




Tags

Next Story