UP Police Reshuffle: योगी सरकार का फुल एक्शन, 12 IPS के बाद 35 PPS अफसरों के तबादले, किसे कहाँ मिली पोस्टिंग देखें पूरी लिस्ट

UP Police Reshuffle: योगी सरकार का फुल एक्शन, 12 IPS के बाद 35 PPS अफसरों के तबादले, किसे कहाँ मिली पोस्टिंग देखें पूरी लिस्ट
X
UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 12 IPS और 35 PPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ में नई तैनाती।

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law and Order) को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार फुल 'एक्शन मोड' में है। गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Major Reshuffle) किया गया। राज्य सरकार ने 12 आईपीएस (IPS - भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले के तुरंत बाद 35 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अफसरों की भी बंपर ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है।

इस तबादला के जरिए संभल, बहराइच, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर सहित प्रदेश के कई संवेदनशील और अहम जिलों के पुलिसिंग ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं।

कमिश्नरेट और नक्सल प्रभावित इलाकों पर फोकस: 12 IPS अफसरों की नई पोस्टिंग

आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में मुख्य रूप से युवा अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नक्सल प्रभावित जिलों (सोनभद्र और मीरजापुर) से लेकर बड़े पुलिस कमिश्नरेट (लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज) तक में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इन IPS अधिकारियों के बदले गए प्रभार

  • सागर जैन: एएसपी ग्रामीण सहारनपुर से प्रमोट कर पुलिस उपायुक्त (DCP), प्रयागराज बनाए गए।
  • मनोज कुमार रावत: गोण्डा पूर्वी से ट्रांसफर कर एएसपी दक्षिणी, संभल की जिम्मेदारी दी गई।
  • आयुष विक्रम सिंह: मेरठ नगर से हटाकर एएसपी नगर, बहराइच भेजे गए।
  • विनायक गोपाल भोसले: सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से एएसपी नगर, मेरठ बनाए गए।
  • अंतरिक्ष जैन: सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से एएसपी ग्रामीण, बुलंदशहर के पद पर तैनात।
  • सुश्री ट्विंकल जैन: सहायक पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
  • लिपि नागयाच: सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
  • राजकुमार मीणा: सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से एएसपी नक्सल, मीरजापुर जैसी चुनौतीपूर्ण पोस्टिंग।
  • ऋषभ रुनवाल: सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से एएसपी नक्सल, सोनभद्र भेजे गए।
  • आलोक कुमार: सहायक पुलिस अधीक्षक संभल से एएसपी नगर पूर्वी, प्रतापगढ़।
  • डॉ. ईशान सोनी: सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से एएसपी, जालौन बनाए गए।

35 PPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: ट्रैफिक, ATS और PAC में व्यापक बदलाव

आईपीएस अधिकारियों की सूची के साथ ही गृह विभाग ने 35 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। इस लिस्ट में शहर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों के अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), सीआईडी (CID) और पीएसी (PAC) की वाहिनियों में बड़े स्तर पर री-शफलिंग की गई है।

PPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

  • राघवेन्द्र कुमार मिश्र: एएसपी यातायात मेरठ से उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ (SSF), गोरखपुर।
  • राजेश कुमार श्रीवास्तव: केन्द्रीय भण्डार सीतापुर से एएसपी यातायात, मेरठ।
  • विवेक त्रिपाठी: यातायात आजमगढ़ से केन्द्रीय भण्डार, सीतापुर।
  • पंकज कुमार मिश्र: बरेली से एएसपी यातायात, आजमगढ़।
  • विजेन्द्र द्विवेदी: एएसपी नगर बदायूं से उप सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।
  • अभिषेक कुमार सिंह: एटीएस (ATS) लखनऊ से एएसपी नगर, बदायूं।
  • शंकर प्रसाद: एएसपी नगर बुलन्दशहर से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
  • पियूष कान्त राय: अपर पुलिस उपयुक्त (ADCP) कमिश्नरेट आगरा से एएसपी, चित्रकूट।
  • सत्यपाल सिंह: चित्रकूट से पीटीसी (PTC), मुरादाबाद।
  • आलोक प्रसाद: सीतापुर से कानपुर देहात।
  • अरुण कुमार सिंह-II: फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय, लखनऊ।
  • गिरीश कुमार सिंह: पुलिस उपाधीक्षक कमिश्नरेट आगरा से फतेहाबाद।
  • राहुल मिढास: एएसपी नगर मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं, लखनऊ।
  • अभिषेक तिवारी: मेरठ से एएसपी नगर, मैनपुरी।
  • महेन्द्र पाल सिंह: फतेहपुर से सेक्टर आफिसर सीआईडी (CID), लखनऊ।
  • ज्ञान प्रकाश राय: अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से सीआईडी सेक्टर, लखनऊ।
  • अशोक कुमार सिंह: एएसपी नगर बहराइच से उप सेनानायक एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ।
  • संजीव कुमार सिन्हा: रायबरेली से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ।
  • आलोक सिंह तृतीय: अपर पुलिस उपायुक्त एलआईयू कमिश्नरेट प्रयागराज से रायबरेली।
  • अजीत कुमार रजक: जौनपुर से गोण्डा पूर्वी।
  • डॉ. राजवीर सिंह: एएसपी ग्रामीण बुलन्दशहर से एएसपी नगर-पूर्वी, अम्बेडकरनगर।
  • श्याम देव: एएसपी नगर पूर्वी अम्बेडकरनगर से उप सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर।
  • मनीष कुमार मिश्र: एएसपी नक्सल मीरजापुर से एएसपी ग्रामीण, अलीगढ़।
  • शैलेन्द्र लाल: एएसपी नगर पूर्वी प्रतापगढ़ से दक्षिणी, उन्नाव।
  • जया शाण्डिल्य: कमिश्नरेट लखनऊ से क्षेत्रीय अभिसूचना (Intelligence), मेरठ।
  • कृष्ण कान्त सरोज: क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ से विशेष जांच, लखनऊ।
  • प्रदीप कुमार वर्मा: जालौन से उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर।
  • राजेश कुमार पाण्डेय द्वितीय: कानपुर देहात से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद।
  • अवनीश कुमार मिश्र: एएसपी अपराध मथुरा से पीएसी मुख्यालय, लखनऊ।
  • स्वेता कुमारी यादव: अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से एएसपी अपराध, मथुरा।
  • कृपा शंकर: एएसपी दक्षिणी बलिया से कानून एवं व्यवस्था (L&O), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।
  • स्नेहा तिवारी: चन्दौली से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बलिया।

Tags

Next Story