Begin typing your search above and press return to search.

UP IPS Transfer News: एक साथ 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, 11 जिलों के SSP-SP बदले, देखिये पूरी लिस्ट

UP IPS Transfer News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बुधवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है. एक साथ 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया (Uttar Pradesh IPS Transfer) गया है.

UP IPS Transfer News
X

UP IPS Transfer News

By Neha Yadav

UP IPS Transfer News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बुधवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है. एक साथ 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया (Uttar Pradesh IPS Transfer) गया है.

उत्तर प्रदेश में 24 आईपीएस का तबादला- Uttar Pradesh IPS Transfer

आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों को लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना (UP IPS Transfer List) जारी की है. जिसके अनुसार, जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ समेत 11 जिलों के एसएसपी-एसपी इधर से उधर किये गए हैं. साथ ही बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है.

इन अफसरों का हुआ तबादला

अयोध्या के IG आईपीएस प्रवीण कुमार (IPS Praveen Kumar) को लखनऊ जोन का ADG बनाया गया है.

लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आईपीएस सुजीत पांडेय (IPS Sujit Pandey) को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

संभल की अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अनुकृति शर्मा (IPS Anukriti Sharma) को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नियुक्त किया गया है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर आईपीएस विनोद कुमार (IPS Vinod Kumar) को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस सोमेन वर्मा (IPS Somen Verma) को अयोध्या का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी (IPS officer Alok Priyadarshi) को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है.

आईपीएस विपिन टाडा (IPS Vipin Tada) को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है.

गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आईपीएस आलोक प्रियदर्शी (IPS Alok Priyadarshi) को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तैनात किया गया है.

उत्तर प्रदेश आईपीएस तबादला सूची- Uttar Pradesh IPS Transfer List












Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story