आईपीएस ट्रांसफर: एक साथ 27 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, 13 जिलों के SP-SSP बदले, देखिये पूरी लिस्ट
UP IPS Transfer News: उत्तर प्रदेश में एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. कई जिलों के SP-SSP बदले गए हैं.

इमेज- NPG
UP IPS Transfer News: 31 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय पुलिस सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. कई जिलों के SP-SSP बदले गए हैं.
किन आईपीएस का तबादला हुआ
तबादले को लेकर लिस्ट जारी की गयी है. जिसके अनुसार, शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर समेत 13 जिलों के SP-SSP बदले गए हैं. इन जिलों में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गयी है.
किस आईपीएस को क्या जिम्मेदारी मिली
IG प्रशिक्षण के पद पर तैनात आईपीएस चंद्र प्रकाश को IG सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है.
लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त आईपीएस शशांक सिंह को महोबा का एसपी नियुक्त किया गया है.
लखनऊ कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है.
मऊ के एसपी आईपीएस इलामारन जी. को एटा का SSP बनाया गया है.
फिरोजाबाद के एसपी के पद पर तैनात आईपीएस सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का एसपी नियुक्त किया गया है.
महराजगंज के एसपी आईपीएस सोमेंद्र मीना को रामपुर का एसपी बनाया गया है.
वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है.
अलीगढ़ के एसपी सिटी के पद पर तैनात आईपीएस मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है.
देखिये लिस्ट
आईपीएस का तबादला कैसे होता है?
आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.
