Begin typing your search above and press return to search.

UP IPS Transfer 2026: हेमराज मीना समेत पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर अहम फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को डीआईजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारियों समेत कुल पांच वरिष्ठ अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए।

UP IPS Transfer 2026: हेमराज मीना समेत पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
X
By Ragib Asim

लखनऊ 6 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर अहम फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को डीआईजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारियों समेत कुल पांच वरिष्ठ अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। शासन के मुताबिक ये बदलाव नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं, ताकि महत्वपूर्ण इकाइयों के कामकाज को और बेहतर बनाया जा सके।

जारी तबादला सूची के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी (स्थापना) नियुक्त किया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद का डीआईजी बनाया गया है।

डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UP SIFS) भेजा गया है। वहीं मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसटीएफ में एसएसपी के पद पर कार्यरत घुले सुशील चंद्रभान को पदोन्नति देते हुए एसटीएफ का डीआईजी नियुक्त किया गया है।



अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एसटीएफ, पीटीएस और डीजीपी मुख्यालय जैसे संवेदनशील और अहम विभागों में किए गए ये तबादले प्रशासनिक समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम हैं। हाल के दिनों में पुलिस महकमे में लगातार हो रहे तबादलों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story