Begin typing your search above and press return to search.

दो दबंग IPS की वेडिंग! 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा बनेंगी संभल SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया, जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: संभल जिले में एसपी के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 28 मार्च को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा अपने काम दबंग छवि के कारण जाने जाते हैं. उत्तरप्रदेश के मंत्री नेता भी इन अफसरों की तारीफ़ करते हैं.

IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

7 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के दो चर्चित दबंग आईपीएस की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. धाकड़ आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और 'लेडी सिंघम' आईपीएस अंशिका वर्मा 28 मार्च को शादी करने वाले हैं. दोनों चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी के कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कब है आईपीएस बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी

संभल जिले में एसपी के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 28 मार्च को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. राजस्थान के बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास शादी होगी. 29 मार्च विदाई का कार्यक्रम है. वहीँ, 30 मार्च को जोधपुर के रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा.

कैसे शुरू हुई आईपीएस बिश्नोई और अंशिका वर्मा की लव स्टोरी

साल 2023 में आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा गोरखपुर में साथ पोस्टिंग के दौरान हुई. इस दौरान बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे. वहीं अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर थीं. दोनों की बातचीत शुरू हुई. और धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया. अपने रिश्ते के बारे दोनों ने घर वालों को बताया. परिवारों की सहमति के बाद अब इनकी शादी हो रही है.

शादी में कौन कौन आएगा

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा अपने काम दबंग छवि के कारण जाने जाते हैं. उत्तरप्रदेश के मंत्री नेता भी इन अफसरों की तारीफ़ करते हैं. ऐसे में दोनों की शादी में कई बड़े आईपीएस अधिकारी और राजस्थान व यूपी के नेता की आने की संभावना है.

कौन है आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं. वो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह संभल जिले में एसपी हैं. कृष्ण कुमार सख्‍त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं. कई माफियाओं का उन्होंने खात्मा किया है. संभल हिंसा के दौरान उन्होंने बड़ी सूझबूझ से स्थिति को संभाला था. उनके साहसिक कार्यों के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से उन्हें सम्‍मानित किया था. वे मुख्यमंत्री के भी चहेते माने जाते हैं.

आईपीएस अंशिका वर्मा कौन है

आईपीएस अंशिका वर्मा यूपी कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वो बरेली की एसपी साउथ है. उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी की और आईपीएस बन गयी. अंशिका वर्मा "ब्यूटी विद ब्रेन" और "लेडी सिंघम" जैसे नाम से फेमस है. क्योंकि खूबसूरत होने के साथ ही कड़क अफसर है. वे महिला उत्पीड़न और साइबर क्राइम मामलों को लेकर काम करती है. उन्हें मार्च 2025 में दिल्ली में वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story