फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, कई आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, गिरिजेश कुमार बने त्यागी लोक सेवा आयोग के सचिव, देखिये लिस्ट

UP IAS Transfer
X

इमेज- NPG

UP IAS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में बुधवार को 5 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है. आईएएस गुंजन द्विवेदी, गुंजन द्विवेदी, आईएएस रत्नेश सिंह, आईएएस अशोक कुमार और आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी का तबादला हुआ है.

UP IAS Transfer News: 9 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये जा रहे हैं. एक के बाद एक लगातार तबादले की सूची जारी की जा रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. बुधवार को 5 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है.

5 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर

तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया गया है. जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आईएएस गुंजन द्विवेदी, गुंजन द्विवेदी, आईएएस रत्नेश सिंह, आईएएस अशोक कुमार और आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी का तबादला कर नई जिम्मेदारियां दी गयी.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज का सचिव बनाया गया है.

आईएएस अशोक कुमार को सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.

पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा कर रहे आईएएस गुंजन द्विवेदी को स्वास्थ्य भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है.

आईएएस रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ का अपर निदेशक बनाया गया है. आईएएस रत्नेश सिंह भी पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत थे.

आईएएस अशोक कुमार को सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभा का विशेष सचिव बनाया गया है.

देखिये लिस्ट

कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Tags

Next Story