आईएएस ट्रांसफर: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

X
इमेज- NPG
By - Neha Yadav |28 Feb 2026 9:26 AM IST
UP IAS PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 3 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है. आईएएस बाबूलाल मीणा, आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह और आईएएस राजकमल यादव का तबादला हुआ है. साथ ही पीसीएस अफ़सरों में संजय मिश्रा, ललित कुमार मिश्रा और राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है.
UP IAS PCS Transfer: 28 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है. आईएएस पीसीएस समेत 6 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमे 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा के और 3 पीसीएस अधिकारी हैं.
कितने आईएएस PCS अफसरों का हुआ तबादला
इस समबन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जिसके अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. आईएएस बाबूलाल मीणा, आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह और आईएएस राजकमल यादव का तबादला हुआ है. साथ ही पीसीएस अफ़सरों में संजय मिश्रा, ललित कुमार मिश्रा और राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है.
किन अफसरों का ट्रांसफर हुआ
- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग के अपर मुख्य सचिव आईएएस बाबू लाल मीना (IAS Babu Lal Meena) को खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- होमगार्ड्स के प्रमुख सचिव आईएएस राजेश कुमार सिंह (IAS Rajesh Kumar Singh) को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
- अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस राजकमल यादव (IAS Raj Kamal Yadav) को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त गया है.
- नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति ललितपुर के अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी मिली है.
- अंबेडकरनगर के उप जिलाधिकारी संजय मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर नियुक्त किया गया है.
- सिद्धार्थनगर के उप जिलाधिकारी ललित कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी मिली है.
देखिये लिस्ट
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
