Begin typing your search above and press return to search.

देश मे आईएएस के 1,472 व आईपीएस के 864 पद हैं रिक्त, संसद में डीओपीटी मिनिस्टर ने दी जानकारी

देश मे आईएएस के 1,472 व आईपीएस के 864 पद हैं रिक्त, संसद में डीओपीटी मिनिस्टर ने दी जानकारी
X
By NPG News

नई दिल्ली। देश भर में आईएएस व आईपीएस के 2200 से अधिक पद रिक्त हैं। आज सदन में डीओपीटी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि पदों का रिक्त होना और उनका भरना एक सतत प्रक्रिया है।

आज राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2022 की स्थिति में भारत के विभिन्न राज्यों में 1,472 आईएएस के पद व 864 आईपीएस के पद रिक्त हैं। मंत्री ने बताया कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बासवान कमेटी के सिफारिश पर सीधी भर्ती के आईएएस अधिकारियों की भर्ती सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने सीएसई-2012 के बाद से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होने वाली वार्षिक भर्ती में पदों की संख्या 180 तक बढ़ा दी हैं। वही इसी परीक्षा से होने वाली आईपीएस की भर्ती के लिए 2022 से रिक्तियां 200 तक कर दी गई हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि इससे ज्यादा भर्ती पर बासवान कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा है कि यदि 180 से अधिक भर्तियां की गई तो यह भर्ती के बाद इन्हें ट्रेनिंग देने वाले लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी की क्षमताओं से अधिक होगा और ठीक से प्रशिक्षण नही हो पाएगा। इससे अधिक भर्तियां "गुणवत्ता से समझौता करेगी".और कैरियर पिरामिड में गैर जरूरी फेरबदल करेगी,विशेष रूप से भारत सरकार में.

Next Story