Begin typing your search above and press return to search.

एसपी का अनोखा अंदाज:- बिलासपुर के एसपी ने दरवाजे के बाहर चस्पा किया दीपावली पर गिफ्ट न लाने का पाम्पलेट

एसपी का अनोखा अंदाज:- बिलासपुर के एसपी ने दरवाजे के बाहर चस्पा किया दीपावली पर गिफ्ट न लाने का पाम्पलेट
X
By NPG News

हिमांचल प्रदेश/ बिलासपुर 22 अक्टूबर 2022। दीपावली पर्व पर हिमांचल प्रदेश के बिलासपुर एसपी का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने अपने कैबिन के बाहर पाम्पलेट गिफ्ट न लाने का पाम्पलेट चस्पा कर दिया है। एसपी के इस अंदाज की जमकर चर्चा हो रही है।

दीपावली पर शासकीय विभागों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को गिफ्ट देने का रिवाज बना हुआ है। ठेकेदार से लेकर सप्लायर व अन्य लोग अधिकारियों को गिफ्ट बंटवाते है। हालांकि कुछ विभागों में अधिकारी सार्वजनिक उपहार लेने से झिझकते भी है। पर हिमांचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एसपी दिवाकर शर्मा ने सीधे तौर पर अपने कैबिन के बाहर हिंदी व इंग्लिश में पाम्पलेट चिपका दिया है। जिसमें साफ लिखा है कि कृपया दीपावली पर गिफ्ट न लाये।

एसपी दिवाकर शर्मा ईमानदार छवि के माने जाते हैं। वो शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से सख्त चिढ़ते है। उन्होंने हाल ही में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले डीएसपी पर कार्यवाही करवा दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही पाम्पलेट उन्होंने बंगले पर भी चिपकवाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे गिफ्ट देने की बजाय सक्षम लोगों को गरीबो की मदद करनी चाहिए।

Next Story