Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस स्मृति दिवस के कारण बदल गई एसपी कांफ्रेंस की तिथि, जानें क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस, कौन सी घटना के बाद किया जाता है याद

पुलिस स्मृति दिवस के कारण बदल गई एसपी कांफ्रेंस की तिथि, जानें क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस, कौन सी घटना के बाद किया जाता है याद
X
By NPG News

रायपुर, 14 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाले कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस की तिथि में अचानक संशोधन ने सबको चौंका दिया। पहले यह तर्क आया कि हमेशा कलेक्टर कांफ्रेंस पहले होता था, फिर मुख्यमंत्री एसपी से बात करते थे। इस बार 21 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस का आयोजन होना था। इसके बाद 22 को कलेक्टर्स कांफ्रेंस। इसे बदलकर अब 21 को कलेक्टर्स कांफ्रेंस और 22 को एसपी कांफ्रेंस किया गया है। दरअसल, 21 अक्टूबर को नेशनल पुलिस डे या पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के साथ युद्ध में 10 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। उनकी याद में ही पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन पुलिस से जुड़े कई आयोजन होते हैं, इसलिए आईजी-एसपी कांफ्रेंस अब 22 अक्टूबर को होगा।

Next Story