Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, 5 दिसंबर 2021। ब्रेकअप से दुखी छत्तीसगढ़ के एक युवा आईएएस ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। पता चला है, आईएएस का जिस युवती से लंबे समय से अफेयर चल रहा था, उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
आईएएस ने सामान्य प्रशासन विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, सरकार ने अभी आईएएस का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। वैसे, पोस्टिंग के मामले में भी आईएएस का किस्मत साथ नहीं दिया। भाजपा शासनकाल में सरगुजा संभाग में वे एसडीएम थे। उन पर धर्मांतरण का आरोप लगा तो सरकार ने उन्हें रायपुर बुला लिया। उसके बाद फिर आईएएस को अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल पाई।
बहरहाल, सामान्य प्रशासन विभाग के एक सीनियर अफसर ने आईएएस के इस्तीफे की पुष्टि की है।
Next Story
