Begin typing your search above and press return to search.

रेंज आईजी अजय यादव के दो टूक निर्देश: रेंज के सभी कप्तानों को निर्देश- कल तक जारी करें सिपाही से हवलदार की पदोन्नति सूची, 249 सिपाहियों को मिलेगा लाभ

रेंज आईजी अजय यादव के दो टूक निर्देश: रेंज के सभी कप्तानों को निर्देश- कल तक जारी करें सिपाही से हवलदार की पदोन्नति सूची, 249 सिपाहियों को मिलेगा लाभ
X
By NPG News

अंबिकापुर,30 दिसंबर 2021। रेंज के सभी कप्तानों को आईजी ने परवाना जारी कर निर्देशित किया है कि 31 दिसंबर तक आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दें।

विदित हो कि रेंज में इस पदोन्नति से 249 आरक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। नए साल में ये सभी आरक्षक प्रधान आरक्षक या कि हवलदार कहलाएँगे।

रेंज आईजी अजय यादव ने पत्र जारी कर लिखा है

आरक्षक से प्रधान आरक्षक पी पी कोर्स हेतु चयनित दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त परिणाम बनाया गया है न कि जिलावार। इसलिए प्रेषित परिणाम का अच्छी तरह से अवलोकन कर सिर्फ़ अपनी इकाई के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही पदोन्नत किया जावे जो अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं उनके पृथक से पुनः पीपी कोर्स हेतु सीट आबंटन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव 31 दिसंबर तक अनिवार्य रुप से कार्यालय भेजें

देखिए रेंज आईजी का विस्तृत आदेश -




Next Story