CM भूपेश का आदेश और परिपालन में उतरी राजधानी पुलिस: मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था -"शाम को सड़कों पर दिखे पुलिस अधिकारी".. आईजी और कप्तान टीम सहित उतरे सड़कों पर

रायपुर,10 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री बघेल ने हालिया दिनों आदेशित किया है कि, शाम ढलते ही पुलिस अधिकारी सड़कों पर दिखाई दे। मुख्यमंत्री बघेल के इस निर्देश के पीछे सोच है कि, नागरिकों को पुलिस और अधिकारी सड़कों पर दिखें तो उन्हें सुरक्षा के साथ साथ राहत महसूस होती है, वहीं अपराधिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक दबाव होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्देश के परिपालन में राजधानी पुलिस के अधिकारी सड़कों पर उतर गए। रेंज आईजी आनंद छाबड़ा और कप्तान प्रशांत अग्रवाल लगातार साथ साथ शहर के कई इलाक़ों में नुमाया हुए। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल और पूरी टीम भी क़रीब तीन से ज़्यादा घंटे तक राजधानी के उन इलाक़ों में पैदल घूमते रहे जिसे व्यस्ततम इलाक़े के रुप में जाना जाता है।आईजी आनंद छाबड़ा और कप्तान प्रशांत अग्रवाल तेलीबांधा तालाब के पास देर तक बैठे और लोगों से मिलते भी रहे। मुलाक़ात का यह क्रम राजधानी के दूसरे इलाक़े में भी जारी रहा।
