आईपीएस ट्रांसफर: देर रात 21 IPS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के पुलिस कमिश्नर बदले, देखिये लिस्ट
Rajasthan IPS Transfer News: राजस्थान में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. जोधपुर और जयपुर के पुलिस आयुक्त का ट्रांसफर हुआ है. एडीजी और आईजी स्तर के अफसरों की भी जिम्मेदारियां बदली गयी है. नीचे देखिये किसे क्या जिम्मेदारी मिली है

इमेज- इंटरनेट
Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. सोमवार देर रात एक साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 21 अधिकारियों का तबादला हुआ है. कई जिलों के पुलिस कमिश्नर भी बदले हैं. कई एडीजी और आईजी स्तर के अफसरों की भी जिम्मेदारियां बदली गयी है.
कितने आईपीएस का हुआ तबादला
तबादले को लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, जोधपुर और जयपुर के पुलिस आयुक्त का ट्रांसफर हुआ है. आईपीएस शरत कविराज( IPS Sharat Kaviraj) को जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. जोधपुर के पुलिस आयुक्त आईपीएस ओमप्रकाश (IPS Om Prakash) को जयपुर में विशेष आयुक्त (ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है.
जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर आईपीएस राहुल प्रकाश (IPS Rahul Prakash) को जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है.
क्राइम के एडीजी आईपीएस हवा सिंह( IPS Hawa Singh) को पीएचक्यू (PHQ) एडीजी के पद पर तैनात किया गया है.
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में एडीजी के पद पर तैनात विपिन कुमार पांडेय (Vipin Kumar Pandey) को एडीजी क्राइम बनाया गया है.
जयपुर रेंज के आईजी आईपीएस राघवेंद्र सुहासा (IPS Raghavendra Suhasa) को एडीजी ट्रेनिंग बनाया गया है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
जानिये कैसे होता है आईपीएस का तबादला
आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.
