आईपीएस ट्रांसफर: कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कुछ जिलों के SP बदले, देखिये लिस्ट

IPS Transfer
X

इमेज- NPG

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में एक के बाद एक लगातार तबादले की लिस्ट जारी की जा रही है. गुरुवार को जहाँ आईएएस अफसरों का तबादला हुआ था वहीँ आईपीएस का भी ट्रांसफर हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला हुआ है.

Rajasthan IPS Transfer: 20 मार्च 2026, राजस्थान में एक के बाद एक लगातार तबादले की लिस्ट जारी की जा रही है. गुरुवार को जहाँ आईएएस अफसरों का तबादला हुआ था वहीँ आईपीएस का भी ट्रांसफर हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला हुआ है.

9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आईपीएस के तबादले को लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं. जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर और चूरू में नए SP की नियुक्ति हुई है.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली है

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक आईपीएस संजीव नैन (IPS Sanjeev Nain) को पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय बनाया गया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक आईपीएस योगेश गोयल (IPS Yogesh Goyal) को पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय की जिम्मेदारी मिली है.

सवाई माधोपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अनिल कुमार (IPS Anil Kumar) को कमाण्डेन्ट, 5th बटालियन, आर.ए.सी. के पद पर तैनात किया गया है.

करौली के पुलिस अधीक्षक आईपीएस पीयूष दीक्षित (IPS Piyush Dixit) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो SP के पद पर तैनात किया गया है.

आईपीएस हनुमान प्रसाद मीणा (IPS Hanuman Prasad Meena) को पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण लगाया गया है.

देखिये लिस्ट








Tags

Next Story