आखिर फिर चर्चा में क्यों आयी IAS बहनें? आईएएस टीना डाबी और रिया का एक साथ हो गया ट्रांसफर, जानें अब कहां मिली पोस्टिंग
Rajasthan IAS News: राजस्थान की चर्चित आईएएस बहनें टीना डाबी और रिया डाबी एक बार फिर चर्चे में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक, नई नीति या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि तबादला है. दोनों बहनो आईएएस टीना डाबी और आईएएस रिया डाबी का तबादला एक साथ हुआ है.

इमेज- इंटरनेट
IAS Tina Dabi - Ria Dabi Transfer: 1 अप्रैल 2026, राजस्थान की चर्चित आईएएस बहनें टीना डाबी और रिया डाबी एक बार फिर चर्चे में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक, नई नीति या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि तबादला है. दोनों बहनो आईएएस टीना डाबी और आईएएस रिया डाबी का तबादला एक साथ हुआ है.
65 IAS अधिकारियों का तबादला
दरअसल, राजस्थान में मंगलवार की देर रात भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. जिसमे मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव से लेकर 25 जिलों के कलेक्टर तक शामिल है. जयपुर, सीकर, फलौदी, बारां और बीकानेर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं.
तबादले की सूची में डाबी आईएएस बहने आईएएस टीना डाबी और आईएएस रिया डाबी का भी नाम शामिल है. आईएएस टीना डाबी को टोंक का कलेक्टर बनाया गया है. जबकि बहन रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है.
आईएएस टीना डाबी बनी टोंक की कलेक्टर
आईएएस टीना डाबी राजस्थान की तेज तर्रार अफसरों में गिनी जाती है. वह अब तक बाड़मेर कलेक्टर के पद पर तैनात थी. बाड़मेर जिले की कलेक्टर बनने के बाद से टीना डाबी ज्यादा चर्चा में है. टीना डाबी जिले के सुरक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्य कर रही है. जिसके सरकार द्वारा सराहना भी की गयी है. उनके द्वारा चलाए गए 'मरु उड़ान' जैसे अभियानों को खूब सराहना मिली. वहीँ, अब वो टोंक कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी.
कौन है टीना डाबी
टीना डाबी 2016 के बैच की अफसर है. 2016 के बैच में वह टॉपर रही. टॉप करने पर उन्हें अपना पसंदीदा राजस्थान कैडर मिला. टीना डाबी का जन्म 09 नवंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. आईएएस अधिकारी टीना डाबी का बचपन भी भोपाल में ही बीता हैं. भोपाल स्थित कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल से उन्होंने सातवीं तक की पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने दिल्ली से आगे की पढ़ाई की. इसके बाद वो UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गयी. 2015 की यूपीएसएसी की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल किया था. 22 साल की उम्र में पहले प्रयास में ही प्रतिष्ठित ऑल-इंडिया रैंक (एआईआर) 1 हासिल किया. उन्हें 2016 बैच मिला था. जिसके चलते अपना पसंदीदा राजस्थान कैडर मिला. इसके बाद उन्होंने राजस्थान में कई बड़ी जिम्मेदारी संभाली.
रिया डाबी बनीं CMO में ओएसडी
रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है. वो अब तक जिला परिषद सीईओ उदयपुर के पर तैनात थी. रिया डाबी के लिए यह नई शुरुआत माना जा रहा है. क्योंकि यह पद किसी भी अधिकारी के करियर में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. उन्हें सरकार के साथ काम करने का मौका मिलेगा.
कौन है रिया डाबी
रिया डाबी 2021 बैच की अफसर है. रिया को 2020 के यूपीएससी में 15 वीं रैंक मिली थी. रिया की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है. स्कूल की पढाई के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया यही. इसके बाद वो सीवील सेवा के तैयारी में जुट गयी. रिया डाबी के पति मनीष कुमार आईपीएस ऑफिसर हैं. महाराष्ट्र कैडर के 2021 बैच के आईपीएस थे लेकिन रिया डाबी से शादी के बाद राजस्थान कैडर करा लिया.
