Begin typing your search above and press return to search.

आईएएस ट्रांसफर: पंजाब में 12 IAS का तबादला, 4 जिलों के डीसी बदले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Punjab IAS Transfer News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया गया है. पंजाब सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (Punjab IAS Transfer) कर दिया है.

IAS Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Punjab IAS Transfer News: 7 अप्रैल 2026, पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया गया है. पंजाब सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (Punjab IAS Transfer) कर दिया है. जिनमे 4 जिलों के उपायुक्त (Deputy Commissioners) भी शामिल है.

12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

आईएएस के तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार,पटियाला, जालंधर, मुक्तसर और कपूरथला में नए डीसी की नियुक्ति हुई है.

आईएएस अधिकारी हिमांशु अग्रवाल (IAS Himanshu Agarwal) को पटियाला का उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है.

पटियाला के डीसी आईएएस वरजीत वालिया(IAS Varjeet Walia) को जालंधर का उपायुक्त बनाया गया है.

आईएएस अमित कुमार पंचाल (IAS Amit Kumar Panchal) को मुक्तसर का डीसी नियुक्त किया गया है.

आईएएस आकाश बंसल (IAS Akash Bansal) को कपूरथला का डीसी नियुक्त किया गया है.

कृषि आयुक्त आईएएस अधिकारी बबीता (IAS officer Babita) को फिरोजपुर मंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सी गयी है.

आईएएस जसप्रीत सिंह (IAS Jaspreet Singh) को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक नियुक्त किया गया है.

देखिये लिस्ट








कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story