Begin typing your search above and press return to search.

पेट्रोल-डीजल लेटेस्ट रेट: आम आदमी को बड़ा झटका! डीजल 25 रुपये और पेट्रोल 7.41 रुपये हुआ महंगा, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट, जानिए आज आपके शहर का हाल

Petrol Diesel Price Today: शेल इंडिया ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल में 25 रुपये का इजाफा किया है। क्रूड ऑयल 109 डॉलर के पार। जानें दिल्ली, पटना और जयपुर सहित अन्य शहरों के लेटेस्ट रेट।

पेट्रोल-डीजल लेटेस्ट रेट: आम आदमी को बड़ा झटका! डीजल 25 रुपये और पेट्रोल 7.41 रुपये हुआ महंगा, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट, जानिए आज आपके शहर का हाल
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 5 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच प्राइवेट ऑयल कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। शेल इंडिया (Shell India) ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल की कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा किया है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार, 5 अप्रैल को अपनी पुरानी कीमतें बरकरार रखी हैं, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।

क्रूड ऑयल 109 डॉलर के पार

पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का सीधा असर इंटरनेशनल ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के बाधित होने से कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट गहरा गया है। इस रास्ते से दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। सप्लाई बाधित होने के डर से ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) का रेट अब 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है जो युद्ध शुरू होने से पहले 70 डॉलर के करीब था।

शेल इंडिया ने बढ़ाए रेट

कच्चे तेल की कीमतों में आए इस भारी उछाल के बाद प्राइवेट तेल कंपनियों ने यह आर्थिक बोझ आम जनता पर डालना शुरू कर दिया है। नायरा एनर्जी (Nayara Energy) के बाद अब शेल इंडिया ने कीमतों में भारी वृद्धि की है। शेल इंडिया के पंपों पर पेट्रोल 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

प्राइवेट कंपनियों के उलट इंडियन ऑयल (IOCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में आज भी साधारण पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट (रुपये प्रति लीटर):

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 | डीजल 87.62
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 | डीजल 92.34
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 | डीजल 89.02
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69 | डीजल 87.80
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 | डीजल 90.21
  • पटना: पेट्रोल 105.58 | डीजल 93.80
  • इंदौर: पेट्रोल 106.48 | डीजल 91.88
  • अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 | डीजल 90.17
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 | डीजल 82.45

प्रीमियम फ्यूल भी हो चुका है महंगा

साधारण पेट्रोल-डीजल के अलावा प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वालों की जेब भी कट रही है। 1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने अपने 100-ऑक्टेन वाले XP100 पेट्रोल के रेट में 11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था, जिससे यह 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। इसके साथ ही प्रीमियम डीजल वेरिएंट 'एक्सट्रा ग्रीन' (XtraGreen) की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story