Begin typing your search above and press return to search.

'पठान' पर बवाल: फिल्म पठान को लेकर IAS नियाज खान का ट्वीट, शाहरुख और दीपिका के गाने को बताया आपत्तिजनक, पढ़िए क्या लिखा...

पठान पर बवाल: फिल्म पठान को लेकर IAS नियाज खान का ट्वीट, शाहरुख और दीपिका के गाने को बताया आपत्तिजनक, पढ़िए क्या लिखा...
X
By NPG News

NPG न्यूज़। शाहरुख खान की फिल्म "पठान" विवादों में घिर गई है। इस फिल्म का एक गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से ही मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने दीपिका और शाहरुख खान के गाने में दिखाए दृश्यों को आपत्तिजनक और अश्लीलता से भरा बताया है। साथ ही इस फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को हटाने की मांग की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर फिल्म के गाने से ये दृश्य नहीं हटाये गए तो फिल्म बैन करने की मांग आने वाले दिनों में की जाएगी।

इधर मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान ने भी फिल्म के गाने पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है। नियाज ने अपने ट्वीट में कहा कि...'आदरणीय मंत्री महोदय ठीक कह रहे हैं। मैंने पठान का गाना देखा है जो बेहद आपत्तिजनक है। यह नग्नता से भरा है। हम भारतीयों की महान संस्कृति है जहां ऐसी पश्चिमी नग्नता की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह न केवल हिंदू भाइयों के खिलाफ है बल्कि इस्लाम के खिलाफ भी है।'

Next Story