Begin typing your search above and press return to search.

NPG Exclusive-पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश गुस्से मेंः समीक्षा बैठक में बोले, सुधर जाएं, वरना हमको पुलिस विभाग चलाना आता है

पुलिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेहद नाराज हुए। उन्होंने दो टूक कहा...आपलोग सुधर जाएं वरना हमें पुलिस महकम चलाना आता है। मुख्यमंत्री की पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थे।

NPG Exclusive-पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश गुस्से मेंः समीक्षा बैठक में बोले, सुधर जाएं, वरना हमको पुलिस विभाग चलाना आता है
X
By NPG News

NPG.NEWS

रायपुर, 9 नवंबर 2021। पुलिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेहद नाराज हुए। उन्होंने दो टूक कहा...आपलोग सुधर जाएं वरना हमें पुलिस महकम चलाना आता है। मुख्यमंत्री की पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थे।

बताते हैं, मुख्यमंत्री के गुस्से को देखकर पुलिस अधिकारी भी सकपका गए। बताते हैं, मुख्यमंत्री ने कप्तानों को सट्टा और जुआ रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। प्रारंभ में कुछ दिनों तक पुलिस अधीक्षकों ने सट्टे रोकने की कार्रवाइयां की। मगर बाद में फिर वही ढाक के तीन पात।

मुख्यमंत्री ने 22 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में भी कई निर्देश दिए थे। लेकिन, 18 दिन गुजर जाने के बाद भी एसपी, आईजी ने अभी तक जनदर्शन चालू नहीं किया है। पहला जनदर्शन आज कोरबा एसपी ने किया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-एसपी को आपस में बेहतर कोआर्डिनेशन करने कहा था। साथ ही ये भी कि कलेक्टर की टीएल मीटिंग में एसपी भी शरीक हो। मगर पुलिस अधीक्षकों ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया। दिवाली में जमकर जुआ हुआ, लेकिन पुलिस ने नाम के लिए कार्रवाइयां की। इससे मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं।

मुख्यमंत्री इससे भी खफा हैं कि पुलिस का इतना खौफ नहीं रह गया है कि हुक्का बारों पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी हुक्का बारों पर रोक नहीं लग पाई है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर रस्मअदायगी कर रही। तभी मुख्यमंत्री को आज समीक्षा बैठक में दोबारा कहना पड़ा कि हुक्का बारों के खिलाफ सख्ती की जाए।

Next Story