Begin typing your search above and press return to search.

मैडल ब्रेकिंग न्यूज: ADG विवेकानंद को प्रेसिडेंट और SP दुर्ग को वीरता के लिए गैलेंट्री मैडल, छत्तीसगढ़ पोलिस के 18 अफसरों और जवानों को मिला मैडल, देखिए लिस्ट...

मैडल ब्रेकिंग न्यूज: ADG विवेकानंद को प्रेसिडेंट और SP दुर्ग को वीरता के लिए गैलेंट्री मैडल, छत्तीसगढ़ पोलिस के 18 अफसरों और जवानों को मिला मैडल, देखिए लिस्ट...
X
By NPG News

रायपुर। भारत सरकार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए मैडल का ऐलान कर दिया है। एडीजी विवेकानंद को प्रेसिडेंट और एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव को वीरता पदक मिलेगा। कुल 18 अफसरों और जवानों को पदकों का ऐलान किया गया है। भारत सरकार ने सराहनीय सेवाओं के लिए चार पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमे सूबे के खुफिया चीफ और आईजी रायपुर अजय यादव, बिलासपुर आईजी बद्री नारायण मीणा, रेलवे एसपी झाड़ू राम ठाकुर और ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक की लिस्ट में एडिशनल एसपी आनंद साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर साहू, कंपनी कमांडर अरुण काम, प्लाटून कमांडर संजय दुबे और हरिहर प्रसाद तथा प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह शामिल हैं।

भारत सरकार ने एडीजी विवेकानंद को प्रेसिडेंट और एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव को वीरता पदक के लिए सलेक्ट किया है। छत्तीसगढ़ के कुल 18 अफसरों और जवानों को पदकों का ऐलान किया गया है।

वीरता पदक पाने वालों में एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव, रिजर्व इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई आश्वनी सिनहा, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उशरु राम साहू, एसआई उत्तम कुमार और असिस्टेंट प्लाटून कमांडर स्व0 कृष्पाल सिंह कुशवाह शामिल हैं। छत्तीसगढ़ को कुल 18 मैडल मिले हैं। वीरता याने गलेंट्री मैडल सात, प्रेसिडेंट मैडल एक और सराहनीय सेवाओं के लिए 10 मैडल। देखिए लिस्ट...


Next Story