Begin typing your search above and press return to search.

Lady Deputy Collector of MP Resignation: गृह प्रवेश और धार्मिक अनुष्ठान के लिए छुट्टी नहीं मिली तो डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा...

Lady Deputy Collector of MP Resignation: गृह प्रवेश और धार्मिक अनुष्ठान के लिए छुट्टी नहीं मिली तो डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा...
X
By Gopal Rao

Lady Deputy Collector of MP Resignation: रायपुर। प्रशासनिक जगत की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हलचल मचा दी है। मध्यप्रदेश की एक महिला डिप्टी कलेक्टर ने अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उसके घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में जाने की अनुमति देने से सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार कर दिया था।

दरअसल, छतरपुर जिले लवकुशनगर में एसडीएम के पद पर निशा बांगरे पदस्थ हैं। दरअसल, 25 जून को छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के बैतूल के आमला में मकान का उद्घाटन होना है। इसके साथ ही गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन का आयोजन है। इसमें शामिल होने के लिए निशा ने छु्ट्टी की अर्जी लगाई थी, लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सीधे नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया। अवकाश और अनुमति न मिलने से नाराज निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


उनका कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं। निशा बांगरे ने कहा कि इस आयोजन के संयोजक उनके पति हैं। वह अपने मकान के गृहप्रवेश के साथ ही विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने जाना चाहती थीं। उनकी ये चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि काफी अरसे से निशा बांगरे अवकाश पर रहीं और उनके आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा है। एक बार तो वह स्वयं भी कह चुकी हैं कि जनता अगर ऐसा चाहती है, तो वे विचार करेंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story