Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: 16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण, जारी हुआ आदेश...

Korba news: कलेक्टर अजीत बसंत ने 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, तबादलों की तारीख बढ़ी, अब 10 जून तक किए जा सकेंगे ट्रांसफर
X

Transfer news

By Radhakishan Sharma

Korba News: कोरबा। कलेक्टर अजीत बसंत ने प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर 16 राजस्व निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया है। राजस्व निरीक्षकों को तत्काल नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व निरीक्षक आशीष सोनी को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल पसान के साथ ही अतिरिक्त प्रभार जटगा का दायित्व सौंपा गया है। केसर चौहान को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली, कन्हैया लाल को पाली व अतिरिक्त प्रभार लाफा, करुणा मैत्री को भैंसमा तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली (जिल्गा), वेदराम कौशिक को तहसील कोरबा, राजस्व निरीक्षक मंडल पाढ़ीमार व अतिरिक्त प्रभार दादरखुर्द, प्रवीण राजपूत को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल अगारखार दर्री व अतिरिक्त प्रभार दुरपा, बल्गीखार, रीना महिपाल को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल डुमरमुड़ा दर्री व अतिरिक्त प्रभार गोपालपुर, जमनीपाली, पंडरीपानी, रंजीत भगत को तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबी व अतरिक्त प्रभार मोरगा, रजनी कश्यप को तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल घुड़देवा व अतिरिक्त प्रभार बांकी, नारायण प्रसाद बागरी को तहसील हरदीबाजार, राजस्व निरीक्षक मंडल हरदीबाजार व अतिरिक्त प्रभार तिवरता, नंद किशोर सिंह तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल अजगरबहार, मनीष कुमार जायसवाल तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल पोड़ी-उपरोड़ा व अतिरिक्त प्रभार सुतर्रा, कमलेश साहू तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल कटघोरा, चक्रधर सिंह सिदार तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल जवाली व अतिरिक्त प्रभार मड़वाढोढ़ा, रवींद्र कुमार जायसवाल को तहसील दीपका, राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा एवं अंजली पैंकरा को तहसील पाली व राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ी का प्रभार सौंपा गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story