"खाकी के रंग स्कूल के संग" कोरबा एसपी भोजराम पटेल का पुलिस से विद्यार्थियों को जोड़ने अनूठी कोशिश
"Khaki Ke Rang School Ke Sang" Korba SP Bhojram Patel's unique effort to connect the students with the police

कोरबा, 5 जनवरी 2022। कोरबा एसपी भोजराज पटेल जो कि टीचर रहे हैं ने सोचा कि यदि पुलिस के द्वारा किए जा रहे सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों से बच्चों को जोड़ दिया जाए तो इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे बच्चों को जिस तरह की शिक्षा दी जाएगी बच्चों का भविष्य निर्माण भी उसी प्रकार होगा। इसलिए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने पुलिस की नकारात्मक छवि को सुधारने के लिए स्कूलों को चुना और एक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका नाम "खाकी के रंग स्कूल के संग" रखा गया है ।
स्कूलों में जाकर बच्चों को कानून की सामान्य जानकारी, यातायात, साइबर सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों पर घटित होने वाले अपराध, नशाखोरी से होने वाले नुकसान, अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में जानकारी एवं आपातकालीन खतरों से निपटने हेतु आत्मरक्षा के तरीके सिखाना मुख्य उद्देश्य है ।
स्कूलों में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को कानून की,यातायात, सायबर, महिला सम्बन्धी अपराध के साथ आत्मरक्षा के तरीक़े सिखाना ।
इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जिनमें 3 महिला अधिकारियों के अधीनस्थ महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को रखा गया है ।
जिनके द्वारा स्कूलों में जाकर आत्म रक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं
इस योजना के अंतर्गत तीनों टीम सप्ताह में दो-दो दिवस स्कूलों में जाकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं ।
शिक्षक विद्यार्थी एवं समाज मे पुलिस के मध्य बनी हुई दूरियां कम होगी। पुलिस को जनता से मधुर संबंध स्थापित करने का मौका मिलेगा। पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल कायम होगा और भविष्य में जनता पुलिस का सहयोग करते हुए कानून का शासन शासन स्थापित करने अमन चैन शांति से जीवन यापन करने में पुलिस की मदद करेगी।
