Begin typing your search above and press return to search.

खाकी के रंग लोक कला के संग कार्यक्रम का आयोजन...लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति ...

खाकी के रंग लोक कला के संग कार्यक्रम का आयोजन...लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति ...
X
By NPG News

लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम

कोरबा। एसपी भोज राम पटेल द्वारा जिले में सामुदायिक पोलिसिंग को लेकर विभिन्न प्रयोग किये जा रहें हैं। इसके तहत दर्री में सामुदायिक पोलिसिंग एवं लोक कला को बढ़ावा देने "खाकी के रंग लोक कला के संग" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ की गयी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने के साथ साथ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर प्रमुखता से रखी गयी। कार्यक्रम में मनीष मनचला एवं ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुमारी गौरी पुष्प के द्वारा भरथरी, गणेश बरेठ एवं उनके विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रों पर संगत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एल कटकवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर कोरबा रानू साहू, पुलिस अधीक्षक राम पटेल उपस्थित थे, सभी न्यायाधीशगण ,पुलिस अधिकारी कर्मचारी,मीडिया के साथी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे ।

Next Story