Begin typing your search above and press return to search.

जज प्रमोशन:-हाईकोर्ट ने जारी की जूनियर सिविल जज से सीनियर सिविल जज के पदों पर प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची

जज प्रमोशन:-हाईकोर्ट ने जारी की जूनियर सिविल जज से सीनियर सिविल जज के पदों पर प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची
X
By NPG News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा नियम 2006 के तहत वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश के पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2021 के चयनित उम्मीद्वारों की सूची जारी की है। 5 पदों हेतु 10 जूनियर जजों के नाम वरिष्ठता सूची में रखे गए है

चयनित उम्मीद्वारों में गिरीश पाल सिंह, मंजू लता सिन्हा, बरखा रानी वर्मा, गुलपन राम यादव, कु. अमिता जायसवाल,सत्यानंद प्रसाद, अमृता दिनेश मिश्रा, खिलेश्वरी सिन्हा, भगवान दास पनिका एवं नेहा उसेंडी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार 5 पदों पर प्रमोशन होना है, जिसके लिए दस सिविल जजों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। जिनके सर्विस रिकार्ड व गोपनीय चरित्रावली मंगवाने के बाद प्रमोशन के आदेश जारी किए जाएंगे।


Next Story