Begin typing your search above and press return to search.

जज ने महिला कर्मचारी के साथ की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल....

जज ने महिला कर्मचारी के साथ की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल....
X
By NPG News

NPG न्यूज़। सोशल मीडिया में एक जज की अश्लील हरकत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जज एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने जज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है ये घटना इसी साल मार्च में हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि जज के चैम्बर की ये पूरी घटना ह। जज के चैम्बर में ही CCTV कैमरा लगा हुआ है, जिसमें यह वाकया कैद हुआ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही अधिवक्ताओं ने जांच की मांग की थी। इस मामले को लेकर अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख सख्त हुआ है।

पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की भी प्रक्रिया चल रही है। यह अश्लील वीडियो मार्च का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जज अपनी स्टेनो के साथ अपने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।


Next Story