आईएएस तबादला: 20 IAS समेत 22 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, 7 जिलों के DC बदलें, देखिये लिस्ट
Jammu Kashmir IAS Transfer: जम्मू-कश्मीर में 22 आईएएस जेकेएस का तबादला किया है. कई विभाग के सचिव बदले गए हैं. सात जिलों में नए डीसी की नियुक्ति की गयी है.

फोटो- NPG News
Jammu Kashmir IAS Transfer News: 21 फरवरी 2026, देश के अलग अलग राज्यों में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. आईएएस समेत 22 अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिसमे 20 आईएएस और 2 जेकेएएस अफसर शामिल है.
कितना आईएएस का तबादला हुआ
22 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, कई सीनियर अधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. सात जिलों के डीसी बदले गए हैं. उधमपुर, रियासी व डोडा समेत सात जिलों में नए डीसी नियुक्त किये गए हैं.
आईएएस अश्विनी कुमार (IAS Ashwini Kumar) को पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का डिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है.
आईएएस अधिकारी कुमार अभिषेक (IAS Kumar Abhishek) को रियासी का जिला उपायुक्त बनाया गया है.
कुलगाम की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अथर आमिर उल शफी खान (IAS Athar Aamir Ul Shafi Khan) को बड़गाम का डीसी बनाया गया है.
आईएएस डॉ बिलाल मोहिउद्दीन भट (IAS Dr Bilal Mohiuddin Bhat) को अनंतनाग जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है.
आईएएस सैयद फखरुद्दीन हामिद (AS Syed Fakhruddin Hamid) को बारामूला का जिला उपायुक्त नियुक्त किया गया है.
पर्यटन विभाग के वित्तीय आयुक्त आईएएस आशीष चंद्र वर्मा (IAS Ashish Chandra Verma) को कृषि उत्पादन विभाग के प्रशासनिक सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.
आईएएस अंजली सहरावत (IAS Anjali Sehrawat) को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है.
किस आईएएस को क्या जिम्मेदारी मिली
जानिये कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.
