Begin typing your search above and press return to search.

IPS Tapan Kumar Deka: IB चीफ तपन कुमार को मिला एक्सटेंशन, इस IPS ने छात्र जीवन में निभाई थी असम आंदोलन में बड़ी भूमिका...

IPS Tapan Kumar Deka: तपन कुमार डेका 1988 बैच के आईपीएस है। वे असम के रहने वाले है। दो वर्ष पहले आईबी चीफ उन्हें बनाया गया था। अब एक साल उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया गया है।

IPS Tapan Kumar Deka: IB चीफ तपन कुमार को मिला एक्सटेंशन, इस IPS ने छात्र जीवन में निभाई थी असम आंदोलन में बड़ी भूमिका...
X
By Gopal Rao

IPS Tapan Kumar Deka: नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख के पद पर हिमाचल कैडर के 1988 बैच के आईपीएस तपन कुमार डेका को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। 30 जून 2022 को उनकी नियुक्ति आईबी प्रमुख के पद पर हुई थी 30 जून 2024 को उनका कार्यकाल खत्म होना था। उससे पहले ही एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार देते हुए उन्हें 30 जून 2025 तक पद पर बना कर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

तपन कुमार डेका हिमाचल कैडर के 1988 बैच के आईपीएस हैं। वे असम के तेजपुर के रहने वाले हैं। 25 फरवरी 1963 को तपन कुमार डेका का जन्म हुआ था। उन्होंने फिजिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली है। आईपीएस बनने से पहले तपन कुमार डेका ने असम आंदोलन में बड़ी और निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनकी गिनती ऑल असम स्टूडेंट यूनियन आसू के प्रमुख नेताओं में होती थी। यूपीएससी के फर्स्ट अटेम्प्ट में एक्जाम क्रैक कर डेका आईपीएस बने हैं। उनके करियर का अधिकतर समय इंटेलिजेंस ब्यूरो में ही बीता है। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के साथ भी वे कार्य कर चुके हैं। अजीत डोभाल के करीबी तपन डेका माने जाते हैं।

तपन डेका पटना स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के की चीफ भी रहें हैं। उन्हें आईबी का टॉप स्पाई माना जाता है। पूर्वोत्तर उग्रवाद का मुकाबला करने और इंडियन मुजाहिदीन को खत्म करने में डेका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें पूर्वोत्तर विद्रोह से निपटने के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। 1990 के दशक से वे पूर्वोत्तर में काम कर रहे हैं। मध्य भारत में भी वामपंथी उग्रवादियों, नक्सलियों से भी डेका ने लोहा लिया है। डेका ने अमेरिका में भी सेवा दी है। पाक प्रायोजित इंडियन मुजाहिदीन को खत्म करने में डेका की महत्वपूर्ण भूमिका है। 2006 से 2012 तक डेका नेशनल एंटी टेरर विंग और आल एंटी टेरर विंग ऑपरेशन के प्रमुख थे।

बालाकोट हवाई हमले और मुंबई में 26/11 हमले की जांच तपन कुमार डेका ने की थी। बालाकोट हवाई हमले के प्रभाव पर सरकार को जानकारी देकर पुलवामा हमले में जवानों के शहीद होने का बदला लेने के लिए किए गए बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और घाटी में लक्षित हत्याओं जैसे महत्वपूर्ण मामलों में डेका ने ऑपरेशन चलाया है। इस्लामिक चरम पंथियों पर कार्यवाही में डेका को महारत हासिल है। इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ उन्होंने अभियान का नेतृत्व किया है। लगातार देश में बम धमाके करने वाले इंडियन मुजाहिदीन को डेका ने खत्म किया।

आईबी प्रमुख बनने से पहले डेका इंटेलिजेंस ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक संचालन के पद पर कार्यरत थे। वे एनएसए अजीत डोभाल के करीबी माने जाते हैं। कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के अभियान के अलावा सीएए के मामलों समेत सरकार के प्रमुख अभियानों में तपन कुमार डेका सम्मिलित रहें हैं।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story