Begin typing your search above and press return to search.

IPS Satwant Atwal Trivedi पहली महिला DGP : हिमाचल की आईपीएस सतवंत अटवाल ने संभाली डीजीपी की जिम्मेदारी, NIA और BSF में भी रह चुकी हैं

IPS Satwant Atwal Trivedi पहली महिला DGP : हिमाचल की आईपीएस सतवंत अटवाल ने संभाली डीजीपी की जिम्मेदारी, NIA और BSF में भी रह चुकी हैं
X
By Manoj Vyas

Himachal Pradesh First Woman DGP

शिमला. हिमाचल प्रदेश की 1996 बैच की आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी (IPS Satwant Atwal Trivedi) पहली महिला डीजीपी बनी हैं। उनके नाम पर बीएसएफ व एनआईए की पहली महिला अधिकारी होने का गौरव भी दर्ज है. वर्तमान में वो एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो है। छत्तीसगढ़ में विवेकानंद सिन्हा 1996 बैच के आईपीएस हैं. वे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू 13 जून से 1 माह के अवकाश पर अमेरिका गए हुए हैं. 14 जुलाई तक वापस लौट आएंगे। इस बीच डीजीपी का पद खाली होने पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए सतवंत अटवाल को 14 जुलाई तक के लिए प्रदेश का डीजीपी बनाया है। गृह विभाग ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. इसमें उन्हें वर्तमान दायित्व के साथ-साथ 14 जुलाई तक पुलिस विभाग के डीजीपी की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है.

सतवंत अटवाल हिमाचल के बिलासपुर जिले से तालुकात रखती हैं। उन्होंने शिमला के सैंट बीड्स कॉलेज और ऑकलैंड हाउस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। हिमाचल में महिलाओं से जुड़े अपराधों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने व प्रदेश में महिला थाना खोलने का श्रेय सतवंत अटवाल त्रिवेदी को जाता है। अटवाल ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी सेवाएं दी हैं। होम कैडर में लौटने से पहले वह सीमा सुरक्षा बल के खुफिया निदेशालय में काम कर चुकी हैं। साथ ही, वहां संयुक्त सचिव भी थी। उन्हें 2012 में सराहनीय सेवाओं हेतु पदक भी मिला है।

उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कार्यान्वयन को सफलतापूर्वक शुरू किया। वह क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्वर्ण पदक विजेता हैं और जर्मन में एफबीआई नेशनल एकेडमी, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, यूएसए डिप्लोमा इन इन्वेस्टिगेशन एंड लीडरशिप भी प्राप्त किया हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सेवा प्रदान की है। जनवरी में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

IPS Satwant Atwal Trivedi Himachal Pradesh

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story